
चार जुलाई को टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की शादी देहरादून में हो गयी! दुनिया से छुपकर की गयी इस शादी ने सबको हैरान कर दिया! सब-कुछ इतनी चोरी छुपे हुआ कि मानो धोनी शादी नहीं बल्कि कोई गैरकानूनी काम कर रहे हों! पूरा कार्यक्रम देहरादून से दूर जंगल में स्तिथ एक ऐसे रिसोर्ट में किया गया जहाँ रात के समय देहरादून के लोगों का पहुंचना बिलकुल भी असान नहीं था ! शादी के इस तरीके से जिसे सबसे ज्यादा दिक्कत हुई वो थी मीडिया! धोनी कि शादी कि खबर मिलते ही मीडिया जगत में हड़कंप मच गया! इलेक्ट्रोनिक मीडिया हो या प्रिंट मीडिया, सबकी टीम रातों रात देहरादून पहुंचनी शुरू हो गयीं! जिससे दुनिया भर के लोगों को धोनी कि शादी कि तस्वीरें दिखाई जा सकें! लेकिन कप्तान साहब ने मीडिया को पास भटकने तक नही दिया! सुरक्षा कर्मियों ने मीडिया कर्मियों को रिसोर्ट के गेट से भी पहले ही रोक लिया, और किसी भी हाल में रिसोर्ट में घुसने नहीं दिया! सुरक्षा कर्मी भी बेचारे क्या करते..? उन्हें जैसा आदेश मिला था वो तो उसी का पालन कर रहे थे! अंदर धोनी के सात फेरे हो रहे थे बाहर मीडिया कर्मी हैरान-परेशान घूम रहे थे! अंदर शाही पकवान खाए जा रहे थे, बाहर भूखे-प्यासे मीडिया कर्मियों को पानी तक के लिए भी नहीं पूछा गया! मीडिया के साथ ऐसा व्यवहार हो रहा था कि मानो मीडिया कवरेज करने नही बल्कि कप्तान साहब से चंदा मांगने आई हो! ये सब धोनी उसी मीडिया के साथ कर रहे थे जिसे वो हमेशा से अपना दोस्त बताते आये हैं, शायद धोनी भूल गये की दुनिया भर में लोगों के दिलों में जो उनकी जगह बनी है वो उनके उम्दा खेल के साथ-साथ मीडिया की भी देन है! मीडिया तक शादी की एक भी फोटो नही पहुंचे इसके लिए धोनी ने पूरा इंतजाम कर रखा था, फनशन में किसी को भी एक भी फोटो लेने नहीं दी गयी! यहाँ तक कि जिन मेहमानों ने चोरी-छुपे अपने मोबाइल से फोटों ले लिए थे, उनके मोबाइल से भी सारी फोटों डिलीट कर दी गयीं! लेकिन धोनी को दुनिया की नजरों में हीरो बनाने वाली मीडिया आखिर कैसे हार सकती थी! लाख पाबंदियों के बाद भी मीडिया ने धोनी की शादी के कई फोटोग्राप्स ले ही लिए और धोनी कुछ न कर सके! सवाल ये उठता है कि धोनी ने आखिर ऐसा किया क्यों..? ये सही है कि किसी कि निजी जिन्दगी में दखल अंदाजी नहीं करनी चाहिये, लेकिन जब आप सार्वजानिक जीवन में होते हैं, और करोड़ों लोग आपके बारे में जानना चाहते हों, आपको प्यार करते हों, तो भला अपने जीवन के ऐसे खास लम्हों में आप उनसे कैसे मुहं मोड़ सकते हैं..? आपकी शादी की फोटो देखकर वो खुश हो सकें, क्या उन्हें इतना भी अधिकार नहीं है..? खैर जाने दीजिये धोनी ने अपना काम किया और मीडिया ने अपना! लोगों को उनकी शादी की तस्वीरें दिख ही गयीं! लेकिन एक सवाल ये भी उठता है कि अगली बार अपने खेल का गुणगान करने धोनी मीडिया के सामने किस मुहं से आयेंगे..? वैसे हम मीडिया कर्मियों को इस बात से बिलकुल तकलीफ नहीं होनी चाहिये क्यूंकि जिस धोनी ने अपनी शादी में दिन-रात साथ रहने वाले अपने दोस्तों और सचिन जैसे महान खिलाडियों को ही नहीं इनवाइट किया, उनसे भला हम कोई उम्मीद करें भी तो कैसे करें...??? हम तो ठहरे पत्रकार..., हम तो भगवन से यही दुआं करेंगे कि धोनी कि शादी शुदा जिन्दगी खुशियों से भरी रहे!
1 टिप्पणियाँ:
BAHUT SAHI KHA BOSS... AAJKAL MEDIA KI AISE HI ANDEKHI HO RHI HAI...!!
RSJ SHEKHER, BBC
एक टिप्पणी भेजें